posted on : November 11, 2020 5:56 pm

थराली (चमोली)। बीते दिनों थराली के पूर्व विधायक डॉ, जीतराम ने थराली की विधायक मुन्नीदेवी शाह पर भ्रष्टाचार व विधायक निधि में दस फीसदी कमीशन लेने के साथ ही अधिकारियों को अपने आवास पर बुलाकर सेटिंग गेटिंग कर कमीशन के आरोप लगाए थे। जिस पर विधायक मुन्नीदेवी शाह ने थराली में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक पर पटलवार करते हुए कहा कि यदि उनके आरोप में सत्यता है तो वे इसे सिद्ध करें अन्यथा ऐसी घटिया राजनीति करना बंद कर जनता को गुमराह करना छोड़ दें। 

विधायक ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि पूर्व विधायक स्वयं भ्रष्टाचार में लिप्त है। और मेरे कार्यकाल में हो रहे विकास कार्यों से बौखलाकर अनर्गल बचान बाजी कर रहे है। उन्होंने कहा कि पूव विधायक के कार्यकाल में रेन पलबरा मोटरमार्ग पर डामरीकरण के नाम पर हुए 28 लाख के घोटाले को उजागर करने का काम भाजपा सरकार ने किया है जबकि इस घोटाले में उनके करीबी अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग धन सिंह कुटियाल के विरुद्ध भी चार्जसीट भी दायर है ।

बीजेपी विधायक मुन्नीदेवी शाह ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक शिक्षक होने के बावजूद भी डॉ. जीतराम स्कूल, कालेजो में शिक्षक नहीं भेज सके जबकि उनके कार्यकाल में अधिकांश विद्यालयों में शिक्षकों के पद पूरे भरे जा चुके हैं। नारायणबगड़ में महाविधालय खुल चुका है। तलवाड़ी महाविद्यालय में करोड़ो की योजनाएं संचालित कर रूसा के तहत कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता इसका जबाव आने वाले समय में  खुद देगी। जनता उनके साथ है और वे इस तरह की अनर्गल बयानबाजी से किसी प्रकार से विचलित नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीति में प्रतिद्वंद्विता होनी चाहिए पर इस तरह की घटिया राजनीति करना एक राष्ट्रीय पार्टी के पूर्व विधायक को शोभा नहीं देता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!