posted on : November 11, 2020 5:54 pm

नंदप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग नगर पंचायत में अब जल्द ही प्राथमिक स्वास्थ केंद्र की विधिवत सुविधा नगरवासियों सहित आसपास के ग्रामीणों को मिल सकेगी। यहां शासन की ओर वर्ष 2015 में स्वीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण के लिये साढे चार करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

बता दें कि स्थानीय लोगों की मांग और बदरीनाथ यात्रा मार्ग की जरुरतों को देखते हुए वर्ष 2015 में तत्कालीन सरकार की ओर से नंदप्रयाग में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति प्रदान की थी। जिसके बाद से यहां दो वर्षों से स्वास्थ्य केंद्र निजी किराये के भवन पर संचालित किया जा रहा है। ऐसे में यहां भवन की कमी के चलते केंद्र पर पहुंचने वाले मरीजों और गर्भवती महिलाओं को भर्ती करने में दिक्कतें आ रही है। जिसे देखते हुए शासन की ओर से यहां भवन निर्माण के लिये साढे चार करोड़ की धनराशि से यहां भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है। नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने बताया कि इंडियन पब्लिक हैल्थ स्टैण्ड (आईपीएचएस) के मानकों के अनुसार आवासीय भवनों के साथ ही मुख्य भवन, कार्यालय, के साथ ही लैब और चार बैड का वार्ड भी तैयार किया जाएगा। जिससे यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!