posted on : November 6, 2020 1:30 pm

गोपेश्वर (चमोली)। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश कुमार प्रजापति और सदस्य आचार्य थलुजू का जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्राप्त हुआ है।

जानकारी देते हुए जिला कार्यालय के प्रभारी अधिकारी कुमकुम जोशी ने बताया कि उपाध्यक्ष सात नवम्बर को चार बजे लोनिवि गोपेश्वर पहुंचेंगे। अपराहन 4:30 बजे जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ पिछडे वर्ग से जुड़े कार्यो की समीक्षा करेंगे। अगले दिन आठ नवम्बर को प्रातः आठ बजे बदरीनाथ के लिए रवाना होंगे। बदरीनाथ में पूजा अर्चना के बाद मन्दिर समिति के साथ बैठक करेंगे। अपराहन 3:30 बजे माणा पहुंचेंगे और चार बजे माणा से कार से श्रीनगर के लिए रवाना होंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!