posted on : November 6, 2020 1:24 pm

गोपेश्वर (चमोली)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नेगी का चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ स्वागत कर गोपीनाथ मंदिर तक रैली निकाली।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संभावनाओं से युक्त पार्टी है। जहां एक मामुली सा कार्यकर्ता भी पार्टी के शीर्ष पद तक पहुंच सकता हैं। जिसके लिए वे पार्टी के सभी शीर्षस्थ पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते है। इस मौके पर भाजपा मंड़ल अध्यक्ष विनोद कनवासी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा चन्दकला तिवारी, संजय कुमार, अमित कुमार, दीपक भट्ट, अमित ठाकूर, पवनेश रावत आदि शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!