गोपेश्वर (चमोली)। वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण, सड़क सुरक्षा नियमों एवं कोविड संक्रमण के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से परिवहन विभाग की ओर से शनिवार को तहसील चमोली में शिविर लगाया गया।

सहायक सभागीय परिवहन अधिकारी ऑल्विन राॅक्सी ने बताया कि शिविर में चिकित्सा टीम ने 40 वाहन चालकों का सामान्य स्वास्थ्य जांच की। जिसमें सभी वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण के साथ रक्तचाप की भी जांच हुई। इसके अतिरिक्त वाहन चालकों का कोविड टेस्ट भी किया गया। शिविर में वाहन चालकों को कोविड संक्रमण के प्रति सर्तकता और सावधानी बरतने के उपाय बताते हुए प्रतिदिन सुबह सांय वाहनों को सेनेटाइज्ड करने, बिना मास्क के किसी भी सवारी को गाडी में न बैठाने और स्वयं भी मास्क पहनकर ही वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर में वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान एआरटीओ ने कहा कि अधिकतर वाहन दुर्घटनाएं ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड व शराब पीकर वाहन चलाने से ही होती है। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने पर वाहन चालक अपने साथ अन्य लोगों की जिन्दगी को भी खतरे में डालते है। कहा सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए वाहन चालक कभी भी ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड तथा शराब पीकर वाहन न चलाए। बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी करते पाए जाने पर सख्त कार्यवाही भी होगी। शिविर में वाहन चालकों की शंकाओं एवं समस्याओं का समाधान भी किया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!