ब्रेकिंग न्यूज़ !

                   
                                                         

देहरादून। पीएम आवास योजना के नाम पर करीब 100 लोगों से ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि कंपनी के डायरेक्टर एवं निदेशक ने सौ के करीब व्यक्तियों से 30 लाख रुपये ठग लिए। केशर सिंह राणा निवासी दून लारेंस एकेडमी मोहनपुर प्रेमनगर देहरादून ने बताया कि घंटाघर स्थित देवांचल कंस्ट्रक्शन कंपनी ने वर्ष 2019 में पीएम आवास योजना के तहत पौंधा में फ्लैट बनाने का दावा किया था। जिसमें संचालकों की ओर से करीब 100 लोगों से 30-30 हजार रुपये ले लिए।

आरोप है कि वक्त बीतने के बाद तीन साल बाद भी कंपनी की ओर से किसी भूमि का अधिग्रहण नहीं किया गया। उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर देव कुश और चेयरमैन जयप्रकाश से कई बार आग्रह किया कि वह फ्लैट नहीं दे सकते तो उनके रुपये वापस कर दें, पर आरोपी उन्हें बहलाते रहे। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!