posted on : March 4, 2021 4:49 pm

गोपेश्वर (चमोली)। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अयाज अहमद ने गुरूवार को गोपेश्वर नगर सहित दशोली ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे डामरीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि गोपेश्वर की ओर से किये जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कार्यों को समय पर पूर्ण करने के आदेश दिये हैं।

गोपेश्वर पहुंचे लोनिवि मुख्य अभियंता ने गोपेश्वर, कोठियालसैंण- सावरीसैंण सड़क के डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ हाईवे के विकल्प के रुप में प्रयोग आने वाले कोठियालसैंण-सावरीसैंण सड़क पर सुधारीकरण के लिये विभाग की ओर से यूसिप के तहत प्रस्ताव तैयार किया गया है। भारत सरकार से स्वीकृति के बाद सड़क का सुधारीकरण करवाया जाएगा। वहीं उन्होंने सड़क डामरीकरण कार्य के लिये मानव संसाधन बढाते हुए गुणवत्ता के साथ समय से कार्य पूर्ण करने की बात कही। वहीं गोपेश्वर-पोखरी सड़क पर उडान छौड़ा में पानी की निकासी के लिये स्थलीय निरीक्षण कर जल्द कार्य करने की बात कही है। वहीं उन्होंने बताया की एडीबी की ओर से सड़क का सुधारीकरण जल्द किया जाएगा। इस मौके सहायक अभियंता शरद टम्टा, शिवम मित्तल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!