posted on : October 28, 2021 6:12 pm

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम (एनएचआईडीसीएल) द्वारा आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित दो एम्बुलेंसों को जनपद चमोली एवं उत्तरकाशी के लिये फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने एम्बुलेंसो में आकस्मिक उपचार की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए एनएचआईडीसीएल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनपद चमोली एवं उत्तरकाशी की जनता को समर्पित ये एम्बुलेंस इन क्षेत्रों में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को त्वरित उपचार प्रदान करने में मददगार होगी। इस अवसर पर अधिशासी निदेशक एनएचआईडीसीएल कर्नल (सेनि) सन्दीप सुधेरा, महाप्रबन्धक ले. कर्नल वरूण वाजपेई,  विनोद पैन्यूली,  वीएस खेरा, एसीएमओ चमोली उमा रावत आदि उपस्थित थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!