ब्रेकिंग न्यूज़ !

                   
                                                         

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में पौधरोपण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री की कार्यशैली की वजह से भारत को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री का विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में श्री केदारनाथ का पुनर्निर्माण कर उसे विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाने का उनका सपना साकार हो रहा है। बदरीनाथ पुनर्निर्माण योजनाओं पर भी कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा एवं विधायक खजान दास ने भी पौधरोपण किया, वहीं मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर श्री केदारनाथ एवं गंगोत्री में आयोजित पूजा-अर्चना में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के दीर्घ जीवन की ईश्वर से कामना की

 

सीएम ने वाटिका पार्क में संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ किया पौधरोपण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी के साथ शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर वाटिका पार्क, गोविंदगढ़ सेवा बस्ती देहरादून में  स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने  इसके बाद कोरोनेशन अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मरीजों को फल वितरण किया  और उनका हालचाल जाना। उसके उपरांत मुख्यमंत्री ने गांधी शताब्दी अस्पताल में कोविड टीकाकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट, स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक मदन कौशिक, विधायकगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!