posted on : July 20, 2021 6:33 pm

गोपेश्वर (चमोली)। प्रदेश के  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी जनपद चमोली के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच  रहे है। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री 21 जुलाई प्रातः 10ः10 बजे हैलीकाॅप्टर से पुलिस मैदान गोपेश्वर पहुंचेंगे । तत्पश्चात गोपीनाथ मन्दिर के दर्शन करेंगे। प्रातः 10ः30 से जिला संघ कार्यालय गोपेश्वर में विविध संगठनों के पदाधिकारियों के साथ भेंट करेंगे। 11 बजे भाजपा जिला कार्यालय कोठियालसैण में जिला कार्य समिति में प्रतिभाग करेंगे। दोपहर 1ः50 बजे सांइस पार्क कोठियालसैंण का निरीक्षण करने के बाद अपराह्न 2 बजे पीजी काॅलेज गोपेश्वर में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास, लोकापर्ण, लाभ वितरण एवं प्रेसवार्ता करेंगे। अपराह्न 3ः05 बजे मंगलम गेस्ट हाउस गोपेश्वर में प्रदेश व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 3.25 बजे जिला पंचायत सभागार में विभिन्न मार्चो के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सायं 4 बजे जिला सभागार में जनपदीय अधिकारियों की बैठक लेंगे और रात्रि विश्राम लोनिवि गोपेश्वर में करेंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!