posted on : December 28, 2021 5:57 pm

देहरादून।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान की स्मारिका हमारे बुजुर्ग, हमारा सम्मान, हमारा अभिमान का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान द्वारा विगत वर्षों में मेले के माध्यम से गौ, गंगा एवं गांधी जैसे विषयों पर चिंतन कर अनेक सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं। इस स्मारिका में छात्र-छात्राओं एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों के लेखनों का समावेश किया गया है। यह स्मारिका आम जन-मानस के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ एवं भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान की स्मारिका के संपादकीय मण्डल के सदस्य थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!