posted on : December 15, 2025 6:25 pm

गोपेश्वर (चमोली)। दशोली ब्लॉक की मंडल घाटी के बणद्वारा गांव में भालू के विचरण से स्कूली बच्चे बाल-बाल बच निकले। मिली जानकारी के अनुसार बणद्वारा गांव के स्कूली बच्चे सुबह पढ़ने को विद्यालय जा रहे थे कि इसी बीच बच्चों को रास्ते में एक भालू विचरण करता दिखाई दिया। बच्चों की नजर ज्यों ही भालू पर पड़ी तो अफरा तफरी मच गई। बच्चे किसी तरह भाग खड़े हुए। इस तरह बच्चे भालू से बाल-बाल बच निकल गए। गांव के लोग भी इस दौरान किसी कार्य के लिए गोपेश्वर आ रहे थे कि उन्होंने बच्चों को भागते देखा तो उनकी भी रूह कांप गई। काफी देर तक लोग अपने को बचाने की जुगत में देखे गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब भालू वहां से अन्यत्र चले गया तो तब लोग अपने गंतव्य को निकल पड़े। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत व्याप्त हो गई है। बणद्वारा गांव रविंद्र सिंह नेगी का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गांव में भालू की सक्रियता देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि भालू को पकड़ने के लिए विभाग को प्रभावी कदम उठाने होंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!