posted on : September 29, 2025 7:13 pm

गोपेश्वर (चमोली)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती के अवसर पर स्वच्छता पखवाडे के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता में बच्चों ने दमखम दिखाया। स्पोटर्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्रशिक्षक गोपाल बिष्ट ने किया। इस अवसर पर जूनियर बालिकाओं की फूटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में खेलो इण्डिया ने सेवन स्टार एकेडमी को 2-0 से पराजित किया। द्वितीय मैच में जीजीआईसी गोपेश्वर ने जीजीएचएस नैग्वाड को 2-0 से,  तृतीय मैच में खेलों इण्डिया गोपेश्वर ने विलेज पैन्थर को 3-1 से,  चतुर्थ मैच में जीजीआईसी गोपेश्वर ने जीजीआईसी गौचर को 3-2 से, पांचवें मैच में सेवन स्टार एकेडमी ने विलेज पैन्थर को 1-0 से तथा छठवें मैच में जीजीआईसी गौचर ने नैग्वाड रॉयल्स को 2-0 से पराजित कर अगल चरण में प्रवेश किया। अंको के आधार पर सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाली चार टीमों के मध्य सेमीफाइनल मैच एवं तद्पश्चात फाईनल मैच खेला जायेगा।

जूनियर बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में सेवन स्टॉर गोपेश्वर ने जीएफसी गोपेश्वर को 3-2 से पराजित कर जूनियर बालकों की फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के विजेता तथा उप विजेता खिलाड़ियों को कन्या हाईस्कूल नैग्वाड की प्रधानाचार्या लता झिक्वाण, गोपाल बिष्ट, कमल किशोर चौहान, बबीता रावत ने पुरस्कृत किया। निर्णायकों में शिवानी रावत, अनस अहमद, अयान, मयंक एवं तनवीर अहमद शामिल रहे।

      इस अवसर पर खेल विभाग की रश्मि बिष्ट, एनएस नेगी, प्रेम सिंह रावत, रमेश पंखोली, मुकेश नेगी, देवेन्द्र सिंह, उत्तम सिंह, ताजबर सिंह, कीर्ति लाल, संतोष लाल, प्रदीप लाल, तथा विभिन्न संस्थाओं के टीम प्रभारी मौजूद रहे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!