posted on : December 17, 2021 5:35 pm

गोपेश्वर/कर्णप्रयाग/घाट (चमोली)। नमामि गंगे स्पर्श अभियान के तहत शुक्रवार को चमोली जिल के विभिन्न विद्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाकर गंगा को साफ रखने का संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किया गया।

नमामि गंगे अभियान के तहत महाविद्यालय गोपेश्वर के छात्रों ने  गंगा को स्वच्छ रखने के लिए शपथ ली। महाविद्यालय में नमामि गंगे के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न की गई। जिसमें भाषण प्रतियोगिता में आस्था प्रथम, किरन द्वितीय और ललित तृतीय रहे। काव्य पाठ प्रतियोगिता नेहा रावत प्रथम, ललित कुमार द्वितीय, पवन बिष्ट तृतीय, पोस्टर प्रदर्शनी में निकिता सीमल्टी प्रथम, प्रीति द्वितीय, आस्था बिष्ट तृतीय तथा पेंटिंग प्रतियोगिता सुनील प्रसाद प्रथम, नमिता द्वितीय और ललित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम मे डॉ. पीएल शाह, गिरजा प्रसाद रतूड़ी, बंदना लोहानी, डॉ. मनोज बिष्ट, डा. दर्शन नेगी, डा. अभय कुमार, डा. भावना मेहरा डॉ. अखिल शर्मा आदि ने अपने विचार रखे।

वहीं दूसरी ओर शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय घाट के छात्र-छात्राओं ने नमामि गंगे अभियान के तहत चुफलागाड और नंदाकिनी नदी के तट क्षेत्रों में बिखरे कूड़े को एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया। इस मौके पर महाविघालय के प्राचार्य डॉ. केएन बरमोला ने छात्रों के साथ अन्य लोगों से भी अपील की कि वे गंगा को स्वच्छ बनाये रखने के लिए कूड़े का निस्तारण एक स्थान पर करें ताकि घरों से निकालने वाला कूड़ा नदी नालों तक न पहुंच पाये। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक कुमार, फरीन रानी, राजू लाल, मनमोहन भंडारी आदि मौजूद थे।

इधर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गोपेश्वर के एनएसएस के छात्रों ने बैतरणी मार्ग के साथ ही अन्य स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर प्राकृति जलाशयों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दिनेश उनियाल, मनोज रतूड़ी, कार्यक्रम अधिकारी भगवती प्रसाद पुरोहित आदि मौजूद थे।

उधर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली मे आजादी की 75वां वर्षगांठ पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से भारत की नदियो का उत्सव कार्यक्रम के तहत  नदियो की स्वच्छता  एंव संरक्षण के प्रति जनमानस मे व्यापक  जागरूकता दृष्टिगत शुक्रवार 17 से 23 दिसम्बर तक दियो का उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमे नमामि गंगे के तहत  महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एमएस कण्डारी  और नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. आरसी भट्ट ने छात्र-छात्राओ को गंगा की स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। जिसमें वाद-विवाद मे पल्लवी तिवारी, सोहन कुमार, दीपक तोपाल, क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में सृष्टी, गंगा, दीपशिखा, प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे।  जल संवाद विषय पर डॉ. कीर्तिराम डगवाल, डॉ. मदन लाल शर्मा, डॉ. नेतराम, डॉ. नरेंद्र पंघाल ने छात्रों से संवाद किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!