posted on : May 18, 2023 7:04 pm

थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली में गुरूवार को बदरीनाथ वन प्रभाग के मध्य पिंडर रेंज की ओर से  लाइफ स्टाइल एंड इंवायरमेंट कार्यक्रम के तहत राडीबगड़ में स्वच्छता अभियान चलाकर आम जनमानस को जागरूक किया गया।

मध्य पिण्डर रेंज के वन दरोगा खीमानंद खंडूडी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत राडीबगड, तहसील परिसर के आसपास के स्थानीय लोगो,  व्यापारियों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने ककी अपील की गई। स्थानीय लोगो को प्लास्टिक के पर्यावरणीय दुष्प्रभावो से अवगत कराया गया। साथ ही आसपास बिखरे प्लास्टिक कूड़े को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया। इस दौरान वन दरोगा रमेश भंडारी, कंचन सिंह, हिमांशु कुमार, लक्क्मी प्रसाद, नारायण सिंह, शशी जोशी सहित वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने भाग लिया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!