posted on : August 14, 2021 5:37 pm

गोपेश्वर (चमोली)। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भराडीसैंण पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगंाठ के अवसर विधानसभा भवन परिसर भराडीसैंण में ध्वजारोहण करेंगे। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि मुख्यमंत्री 15 अगस्त को प्रातः 11 बजे हैलीकाप्टर से देहरादून से प्रस्थान कर 11ः40 बजे भराडीसैंण हैलीपैड पहुंचेंगे। यहां से कार से भराडीसैंण विधानसभा भवन पहुंचकर 11ः50 बजे स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगंाठ एवं आजादी के अमृत महोत्सव पर विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण एवं पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद 12ः50 बजे भराडीसैंण विधानसभा भवन परिसर से कार से प्रस्थान कर भराडीसैंण हैलीपैड से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!