गोपेश्वर/ जोशीमठ (चमोली)। आम आदमी पार्टी की ओर से चमोली जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को जोशीमठ और गोपेश्वर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यहां पार्टी के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने जोशीमठ नृसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद चमोली में चुनावी समर का शुभारंभ किया। जिसके बाद उन्होंने जोशीमठ और गोपेश्वर में भी जनसभा कर जन समर्थना मांगा। उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव में 20 से 22 सीटों पर जीत का दावा किया।
चमोली के भ्रमण पर पहुंचे आप नेता कर्नल अजय कोठियाल ने रविवार को जोशीमठ पहुंचकर भगवान नरसिंह की विशेष पूजाओं में भाग लिया। जिसके बाद वे नगर के मुख्य बाजार में रोड़ शो कर टैक्सी स्टैण्ड पर आयोजित सभा में पहुंचे। जहां उन्होनें जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव मैदान में उतर रही है। वहीं उन्होंने कहा सर्वे के अनुसार पार्टी को राज्य की 20 से 22 सीटों पर जीत मिल रही है। लेकिन चुनावी समर बढने के साथ ही यह आंकड़ा बढेगा। वहीं गोपेश्वर में जनसभा को संबोधित करते हुए कर्नल कोठियाल ने कहा कि केदारनाथ पुर्ननिर्माण के कार्य से उन्होंने विपरीत परिस्थितियां में कार्य करने हुनर सीखा है। वे युवाओं शक्ति को केंद्रित कर योजनाबद्ध तरीके से राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं का विकास करने के लिये प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि 21 वर्षों में दोनों दलों के नेताओं ने अपने और अपनों के विकास को लेकर कार्य किया। जिसके चलते राज्य निर्माण के बाद भी राज्य में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप चैहान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर भट्ट, भवान सिंह चैहान, सूरज घरिया, मनोज डुंगरियाल, दिलबर सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद थे।