posted on : June 14, 2021 5:31 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में सोमवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री व विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की असामयिक निधन पर शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखते हुए उन्हें अपनी श्रद्धाजंलि दी। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल, ब्लाक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, विकास जुगरान, जिला उपाध्यक्ष दीवानसिह बिष्ट, जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस संदीप भंडारी, विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, जिलाध्यक्ष महिला सेवादल अनीता नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, राजेश्वरी सती, सूर्य प्रकाश पुरोहित, राजेंद्र रावत, वीरेन्द्र बत्र्वाल, जयवीर नेगी, गोपाल रावत, पुष्कर सूरी, गोविन्द सजवाण, रमेश टम्टा, श्यामलाल, राजेंद्र नेगी व राजा राम आदि शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!