गोपेश्वर (चमोली)। लोक सभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अशोभनीय व्यवहार करने पर शनिववार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के तिराहे पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला दहन करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।

कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष गोविंद सजवाण और नगराध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट ने कहा कि लोक सभा की कार्यवाही के दौरान स्मृति ईरानी की ओर से सवालों के  जबाव देने के बजाय कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चैधरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अशोभनीय व्यवहार करती रही। जबकि कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चैधरी पूर्व में ही अपनी गलती के लिए माफी मांग चुके है। उसके बाद भी लोक सभा कार्यवाही के दौरान अशोभनीय व्यवहार किया जाना उचित नहीं था। उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के इस्तीफे की मांग की है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सजवाण, दीवान सिंह बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी रवीन्द्र नेगी, आनंद सिंह पंवार, देवेंद्र फरस्वाण, ऊषा रावत, यूथ जिलाध्यक्ष संदीप भंडारी, संदीप झिंक्वांण, नरेंद्र लाल, अरुणा डंडवास, मदन लाल, कुंवर सिंह भंडारी, नगर पालिका पार्षद राहुल कुमार, जयवीर नेगी, गोपाल रावत, पुष्कर सूरी, किशोरी लाल, श्यामलाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!