गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में लगातार महिलाओं के साथ हो रहे अपराध की संख्या में बढ़ोत्तरी होती जा रही है और सरकार इसको रोकने में नाकाम हो रही है। जिसको लेकर गुरूवार को कांग्रेस पार्टी चमोली की ओर से चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के तिराहे पर भाजपा और प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया।

कांग्रेस के नगराध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट और ब्लाॅक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवाण ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की राज्य सरकार में लगातार महिलाओं के साथ दुराचार और अत्याचार किए जा रहे हैं।  बीते दिन जनपद हरिद्वार में भाजपा नेता की ओर से एक महिला के साथ दुराचार किया गया है तथा देहरादून में सरकार की नाक के नीचे महिला की हत्या कर कूड़े में फेंका गया। इसी प्रकार देश में भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। जो महिलाओं के साथ अन्याय है जिसको कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की नामायाबी को लेकर ही पार्टी ने भाजपा और भाजपा सरकार का पुतला दहन किया है। इस मौके पर नगराध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवाण, आनंद सिंह पंवार, अरविंद नेगी, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस ऊषा रावत, दीवान बिष्ट, देवेन्द्र फरस्वाण, धीरेन्द्र गरोडिया, भगत कनियाल, दर्शन लाल, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण, नरेन्द्र भारती, जगतलाल, मनमोहन ओली, गोपाल रावत, जयवीर नेगी, पुष्कर सूरी, मदन लाल, प्रताप लाल, किशोरी लाल, राजी देवी, दिनेश लाल आदि शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!