posted on : March 3, 2021 6:22 pm

आंदोलकारियों पर लाठी चार्ज के विरोध में फूंका सरकार का पुतला

नंदप्रयाग/थराली (चमोली)। चमोली जिले के नंदप्रयाग पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश  अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा ताकि जनता आने वाले समय में इनको सबक सीखा सके। उन्होंने घाट के लोगों की ओर से सड़क की मांग को लेकर किये जा रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि बजट सत्र के दौरान विधान सभा में अपने मांगों लेकर जा रहे ग्रामीणों पर लाठी चार्ज किया जाने की उनकी पार्टी भत्र्सना करती है और इसके लिए प्रदेश सरकार को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

बुधवार को नंदप्रयाग में आंदोलनकारियों पर लाठी चार्ज करने के विरोध में सरकार का पुतला दहन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार मामले में फैल साबित हुई है।  आज मंहगाई चरम पर है। आय दिन पेट्रोल, गैस, डीजल, तेल के दाम बढ़ते जा रहे है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। चार साल में एक भी युवा को नौकरी नहीं मिली है। और सरकार जुमलेबाजी कर जनता को बहकाने में लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार की जन विरोधी नीतियों को आम जनता तक पहुंचायेगी ताकि लोग इनको सबक सीखा सकें। उन्होंने कहा कि यदि सरकार के मुखिया कह रहे है कि उन्होंने सभी ब्लाॅक मुख्यालयों को डेढ लाइन सड़क से जोड़ने की घोषणा की तो उस पर शासनादेश जारी करने में देरी क्यों की जा रही है। इसका भी जबाव देना होगा। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, तेजवीर कंडेरी, नगराध्यक्ष शेखर पल्लव आदि मौजूद थे।

देवाल में भी फूंका सरकार का पुतला

चमोली जिले के देवाल विकास खंड मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घाट आंदोलनकारियों पर विधान सभा कूच के दौरान लाठी चार्ज किये जाने का विरोध करते हुए सरकार का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा ने कहा कि सरकार की सह पर आंदोलनकारियों के साथ जो बर्बरता की गई है वह निंदनीय है। क्षेत्र की विकास की मांग करना कोई अपराध नहीं है। इस तरह की घटना के लिए सरकार को चमोली की जनता कभी माफ नहीं करेगी। इस मौके पर देवाल की पूर्व ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट, संगीत बिष्ट, महिला कांग्रेस की ब्लाक अध्यक्ष पुष्पा नेगी, पुष्पा मिश्रा, क्षेपंस प्रताप राम, पूर्व अध्यक्ष लखन रावत, कंचन बिष्ट, यादव चंद्र मिश्रा, चंद्रमोहन मिश्रा, मोहन दानू आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!