posted on : October 14, 2021 4:33 pm

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का एक सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ धरना दिया। जोशीमठ कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर कार्यकत्रियों को समर्थन देते हुए सरकार उनकी मानदेय वृद्धि की मांग पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

बता दें चमोली जिले में आठ अक्तूबर से आंगबाडी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन जिला मुख्यालय सहित ब्लॉकों में धरना प्रदर्शन कर 18 हजार मानदेय देने की मांग कर रहे हैं। लेकिन वर्तमान तक कोई कार्रवाई न होने के चलते आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को आंदोलन जारी है। ऐेस में अब संगठन को विपक्षी दलों का समर्थन भी मिलने लगा है। इसी क्रम में वीरवार को जोशीमठ में धरने पर बैठी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया है। पार्टी के प्रदेश कमेटी सदस्य कमल रतूड़ी और नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार का कहना है कि जहां दिनों-दिन देश में महंगाई में वृद्धि हो रही है। वहीं सरकार की ओर से गांवों और जनता के बीच कार्य कर रही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की मांग की अनदेखी करना न्यायोचित नहीं है। सरकार को कार्यकत्रियों की मांग को लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य उर्गम लक्ष्मण बुटोला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीश भंडारी, विक्रम भुजवांण, दीपक रावत, संतोष साह, जयदीप मेहता आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!