posted on : October 4, 2021 5:31 pm

गोपेश्वर/थराली/जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के विभिन्न विकास खंडों में लखीमपुर खीरी में किसानों के आंदोलन के पीड़ित पक्ष से मुलाकात करने जा रही प्रियंका गांधी पर की गई पुलिस कार्रवाई का चमोली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक मौन जुलूस निकालकर गिरफ्तारी दी।

बता दें रविवार को लखीमपुर खींरी में किसान आंदोलन में हुए हादसे में किसानों की मौत के बाद जहां किसानो के आंदोलन ने देश भर में उग्र रूप ले लिया है। विभिन्न राजनीतिक दल भी मामले में मृतक किसानों के परिजनों से मुलाकत करने लखीमपुर खींरी पहुचने की कोशिश कर रहे हैं, पुलिस द्वारा माहौल को देखते राजनीतिक दलों को रोका जा रहा है, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुई इस दौरान पुलिस द्वारा उन्हें रोका गया, कांग्रेस संगठन ने सभी जिला मुख्यालयों पर गिरफ्तारी दी।

कांग्रेस के पूर्व केबिनेट मंत्री राजेन्द्र भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक चमोली के सामने सरकार का विरोध जताते हुए दो दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि वर्तमान में उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हैं वह पूरी तरह से तानाशाही रवैये के साथ जन आंदोलनों को खत्म कर रहे हैं और प्रशासनिक अमले को लोकतंत्रात्मक व्यवस्था को समाप्त करने के लिए प्रयोग कर रहे है। किसानों के आंदोलन को कुचला जा रहा है। जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती हैं। इस मौके पर पूर्व कबीना मंत्री राजेन्द्र भंडारी, ब्लॉक अध्यक्ष आनन्द पंवार, अरविंद नेगी, संदीप भंडारी, योगेंद्र सिंह, भगत सिंह आदि मौजूद थे।

जोशीमठ में कांग्रेस के पीसीसी सदस्य कमल रतूडी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोशीमठ थाने में पहुंच कर धरना देते हुए गिरफ्तारी दी वहीं थराली में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!