देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड की कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल की ओर से पहाड़वासियों पर सदन में पहाड़वासियों पर अपमानजनक टिप्पणी किये जाने तथा विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी की ओर से इस पर कार्रवाई न किये जाने और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ओर से मंत्री का बचाव किये जाने के विरोध में तीनों का पुतला दहन किया गया।
बुधवार को कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष कमल सिंह गढ़िया व प्रदेश प्रवक्ता महावीर बिष्ट ने कहा कि मंत्री अग्रवाल की ओर से बार-बार पहाड़वासियों पर गलत टिप्पणी की जाती रही है। लेकिन भाजपा सरकार हर बार अपने मंत्री को बचाने के लिए आगे आने का काम करती रही है जिससे मंत्री अग्रवाल के हौसले बुलंद हो रहे है और मंत्री हर बार पहाड़वासियों का अपमान करते जा रहा है। जिससे पहाड़वासियों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि ऐसे पहाड़ विरोधी मंत्री को जब तक मंत्री मंडल से बर्खास्त नहीं किया जाता तब तक पहाड़वासी चैन से नहीं बैठने वाले है। उन्होंने कहा कि विधान सभा अध्यक्ष की ओर से भी सदन में मंत्री के इस तरह के बयान पर कोई ऐतराज नहीं जताया गया, वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उल्टा सोसल मीडिया पर अपनी बात रखने वाले पहाड़वासियों पर ही कार्रवाई करने की बात कर रहे है जो बर्दास्त योग्य नहीं है। ऐसे लोगों को पहाड़ की जनता आने वाले समय में आवश्य की सबक सीखायेगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ विरोध इन तीनों ही लोगों को हटाया जाना चाहिए। इस मौके पर कुंदन भंडारी, अजय राणा, राकेश मिश्रा, रणजीत सिंह, हरि राम, मनोज कुमार, बलबीर सिंह, धर्म सिंह कोटेडी, खिलाफ राम, गोबिंद बिष्ट, तिल राम, बख्तावर सिंह, हुकम सिंह आदि मौजूद थे।