posted on : October 25, 2021 6:00 pm

जोशीमठ (चमोली)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोशीमठ में चिपको नेत्री गौरा देवी के जन्म दिन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।

बता दें कि 25 अक्टूबर 1925 को लाता गांव में गौरा देवी का जन्म हुआ था। 12 वर्ष की आयु में गौरा देवी का विवाह रैणी गांव में हुआ था। 1947 में 22 साल की उम्र में उनके पति का देहांत हो गया कठिन जीवन जीने के बाद गौरा देवी ने 1972 में रैणी गांव में महिला संगठन की स्थापना कर 26 मार्च 1974 को रैणी के जंगलों में पेड़ बचाने के लिए चिपको आंदोलन की शुरुआत की। जोशीमठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार व कांग्रसे ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भंडारी ने कहा कि वर्तमान में गौरा देवी के पर्यावरण संरक्षण की मुहीम प्रासंगिक है। सभी लोगों को भविष्य के संरक्षण के लिये पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने की आवश्यकता है। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर सिंह राणा, रोहित परमार, हरेंद्र राणा, विक्रम भुजवांण, कमल रतूड़ी, सतीश डिमरी, महेंन्द्र नम्बूरी और गौरव सकलानी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!