थराली (चमोली)। थराली विधानसभा क्षेत्र के  पूर्व विधायक डा. जीत राम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर थराली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए हाईकमान का आभार प्रकट किया है वहीं कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद डा. जीत राम ने कहा कि सौपी गई जिम्मेदारी एक बढ़ी जिम्मेदारी है जिस पर खरा उतरने के लिए वें पूरा प्रयास करेंगे।

बाद पूर्व विधायक डॉ. जीत राम ने दूरभाष पर बात करते हुए कहा कि जिम्मेदारी सौंपने पर वे पार्टी हाईकमान का अभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेदारी उन पर सौंपी हैं। जिस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका पहला लक्ष्य सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट रखते हुए पूरे राज्य में पार्टी को मजबूत बनाना और हर वर्ग के कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिलाना है। उन्होंने कहा कि वे अपनी इस जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करते हुए 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। डा. जीत राम के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर पूर्व प्रमुख सुशील रावत, देवाल की पूर्व प्रमुख और कांग्रेस प्रदेश सचिव उर्मिला बिष्ट, देवाल के पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल, महावीर बिष्ट, देवी जोशी, प्रीतम सिंह रावत, महिला कांग्रेस  गैरसैंण की जिलाध्यक्ष गोदांबरी रावत, इंद्र सिंह राणा, लाखन रावत ने खुशी जताते हुए हाईकमान का आभार प्रकट किया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!