गोपेश्वर (चमोली)। बुधवार को मुख्यमंत्री के गोपेश्वर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन और महंगाई के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने यहां काले झंडे और काले गुब्बारों के साथ नगर के बस स्टैण्ड पर विरोध प्रदर्शन कर सीएम गो बैक के नारे लगाये। हालांकि पुलिस की ओर से सीएम के पहुंचने से पूर्व ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी कर ली गई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से मनमाने तरीके के लिये नीतियां बनाई जा रही हैं। जिससे देश में महंगाई दिनों दिन बढती जा रही है। वहीं किसानों की ओर से कृषि कानूनों के विरोध में किये जा रहे आंदोलन को बदनाम करते हुए उनकी मांगों को दर किनार कर रही है। जो लोकतंत्र के भविष्य के लिये शुभ संकेत नहीं हैं। इस मौके पर पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, युवा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष संदीप भंडारी, जयवरी नेगी, अरुणा डंडवासी, योगेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह बिष्ट, रविन्द्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!