ब्रेकिंग न्यूज़ !

                   
                                                         

गोपेश्वर (चमोली)। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और गढ़वाल में  कांग्रेस के आधार स्तम्भ समझे जाने सुरेंद्र सिंह लिंगवाल का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले एक माह से देहरादून के जॉलीग्रांट अस्पताल में भर्ती थे। 

गुरूवार को उनका जाॅलीग्रांट अस्पताल ने उपचार के दौरान देहवसान हो गया है। उनके निधन की सूचना से चमोली जिला शोकाकुल है। सुरेंद्र सिंह लिंगवाल सामाजिक गति विधियों, समाज जागरुकता और पहाड़ के जन जीवन तथा सामाजिक संचेतना के संवाहक माने जाते थे। वे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, हेमवती नन्दन बहुगुणा, नारायण दत्त तिवारी और  चन्द्र मोहन सिंह नेगी जैसै खांटी कांग्रेस नेताओं के साथ रहकर गढ़वाल में कांग्रेस के आधार स्तम्भों में एक थे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से बेहद करीबी रहे सुरेन्द्र सिंह  लिंगवाल वर्ष 2000 से 2010 तक जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भी रहे।  इससे पहले भी वे कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण दायित्वों पर रहे उनके निधन पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, केदारनाथ विधायक मनोज रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, नंदन सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल,  महिला आयोग की उपाध्यक्ष  पुष्पा पासवान, आप के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद  कपरणवाण,  सिदकांग्रेस के प्रवक्ता विकास जुगरान, रविंद्र नेगी, ओम प्रकाश नेगी आदि ने शोक व्यक्त किया है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!