पोखरी (चमोली)। सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल के कारण राशन न मिलने से जहां उपभोक्ता पहुंचे भुखमरी के कगार पर वहीं स्कूलों में मिड डे मील न बनने से छात्र छात्राये हुये परेशान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने सरकार से की सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मांग पूरा करने की मांग विदित है कि , प्रतिमाह मानदेय देने राशन डुलान का किराया भाड़ा देने सहित दो सूत्रीय मांगों को लेकर सस्ता गल्ला विक्रेता विगत दो माह से हड़ताल पर हैं जिस कारण गोदाम से राशन न उठने के कारण उपभोक्ताओं को राशन न मिलने से वे भुखमरी के कगार पर पहुंच गये है प्रमुख प्रीती भण्डारी कांग्रेस विधिः प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र वर्तवाल एडवोकेट जीत सिंह रौथाड कांग्रेस के ब्लांक अध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी नगर अध्यक्ष सन्तोष चौधरी सहित तमाम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि पहाड़ के अधिकांश उपभोक्ता इसी सरकारी राशन पर निर्भर है यहां की खेती पर मुश्किल से तीन माह का राशन पैदा होता है वर्तमान में उसे भी बंदरों सूअरों और लंगूरों ने तहस नहस करके रख दिया है जिस वजह से यहां का उपभोक्ता और काश्तकार पूर्ण रुप से सरकारी राशन पर निर्भर है लेकिन सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल के कारण जहां लोगों के सम्मुख भुखमरी की नौबत आ गयी है वहीं स्कूलों में मिड डे मील भी नहीं बन पा रहा है लिया जा उपभोक्ताओं और छात्र छात्राओं के हित में सरकार तत्काल सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मांग को पूरा करें।
posted on : October 8, 2021 5:54 pm
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
