posted on : May 12, 2021 5:33 pm

कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले की कर्णप्रयाग नगर पालिका के सेमी-ग्वाड़ ग्रामीण वार्ड के उपभोक्ता अनियमित पेयजल आपूर्ति से परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने मामले में जिला प्रशासन से कार्रवाई करते हुए सुचारु पेयजल आपूर्ति की मांग उठाई है।

बता दें कि सेमी-ग्वाड़ ग्रामीण क्षेत्र कर्णप्रयाग नगर पालिका का वार्ड है। लेकिन नगर की पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी जल संस्थान के कर्णप्रयाग खंड के बजाय गोपेश्वर खंड को सौंपी गई है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति ठप होने पर वार्ड के ग्रामीणों को शिकायत दर्ज करने के लिये 40 किमी दूर गोपेश्वर आना पड़ता है। ऐसे में यहां बीते एक सप्ताह से हो रही पेयजल की सप्लाई ग्रामीणों के आफत का सबब बन गई है। स्थानीय उपभोक्ता जगदीश पुरोहित, गिरीश सेमवाल और मनोहर प्रसाद पुरोहित का कहना है सेमी-ग्वाड़ में 50 परिवार निवास करते हैं। गांव के सभी परिवारों की ओर से पशुपालन कार्य भी किया जाता है। ऐसे में पानी की अनियमित आपूर्ति के चलते ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों और पशु के लिये पानी की व्यवस्था करना चुनौती पूर्ण बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल आपूर्ति न होने पर ग्रामीण हैंड पम्प से पेयजल ढोकर लाने को मजबूर हैं।

 

 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!