posted on : April 9, 2021 6:40 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में शुक्रवार को कोरोना के 5 नए मामले सामने आए। जिले में संक्रमितों की संख्या 3467 पहंुच गई है। शुक्रवार को नारायणबगड से 02 तथा गोपेश्वर, कर्णप्रयाग और गैरसैंण से 01-01 व्यक्ति की रिपोट पाॅजिटिव मिली। हालांकि इसमें से 3445 लोग ठीक हो चुके हंै। जबकि 22 केस अभी एक्टिव हैं।

कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। जनपद वासियों को संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी रखने एवं मास्क पहनने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिला अस्पताल सहित गौचर, कर्णप्रयाग एवं जोशीमठ में भी ट्रू-नाॅट मशीन से कोविड टेस्ट किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए जा रहे है। शुक्रवार को 607 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 72080 व्यक्तियों के सैंपल आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 65216 सैंपल नेगेटिव तथा 3467 सैंपल पाॅजिटिव मिले और 630 लोगों की रिर्पोट आनी बाकी है। इसके अलावा 31263 लोगों का एन्टिजन और ट्रू-नाॅट टेस्ट भी किया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!