posted on : May 3, 2021 8:15 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के गैरसैंण में कोरोना संक्रमण के बढते मामलों को देखते हुए यहां बाजार ४ मई से चार दिनों के लिये बंद करने का निर्णय लिया गया है। इससे पूर्व ब्लॉक के कुसरानी बिचली में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद कंटेनमेंट जोन बना दिया गया था। इसके अलाव घाट ब्लॉक के  कुरुड़ में तैनात 127 टीए बटालियन गढवाल राइफल्स कैम्प और गौचर भट्टनगर स्थित डीबीएल कंपनी के परिसर को कंटेनमेट जोन बनाया गया है।

गैरसैंण ब्लॉक मुख्यालय के जन प्रतिनिधियों ओर व्यापार संघ ने तहसील प्रशासन से क्षेत्र में बढते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये बाजारों को बंद किये जाने का प्रस्ताव दिया गया था। जिस पर स्थानीय व्यापारियों और जन प्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए जिलाधिकारी स्वाती एस भदौरियान ने चार मई से सात मई तक गैरसैंण बाजार को पूर्ण रुप से बंद रखने के आदेश दे दिये हैं। जिलाधिकारी की ओर से दिये गये आदेश में इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानें जहां दोहपर दो बजे तक तथा दवाई की दुकानें पूरे समय खोलने की छूट दी गई है।

 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!