posted on : May 13, 2021 7:18 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में गुरूवार को 297 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। जिले में अब तक 7932 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। जिसमें से 5460 लोग स्वस्थ्य हो चुके है और 2264 केस एक्टिव हैं।

जिला अस्पताल सहित गौचर, कर्णप्रयाग एवं जोशीमठ में रैपिड एंटीजन तथा ट्रू-नाॅट मशीन से भी कोविड टेस्ट किया जा रहा है। वृहस्पतिवार को 2051 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 127338 व्यक्तियों के सैंपल की जांच की गई। जिसमें से 119406 सैंपल नेगेटिव तथा 7932 सैंपल पाॅजिटिव मिले और 2094 लोगों की रिर्पोट आनी बाकी है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!