posted on : May 18, 2021 5:18 pm

गोपेश्वर (चमोली)। जहां एक ओर चमोली में प्रशासन की ओर से कोरोना के रोकथाम के लिये छोटे-बड़े बाजारों के साथ ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा रखा है। वहीं जिले में रसोई गैस के वितरण के लिये कोई विशेष व्यवस्था नहीं बनाई गई है। ऐसे में मंगलवार को गोपेश्वर के हल्दापानी में रसोई गैस के वितरण के दौरान शारीरिक दूरी को लेकर आम लोग लापरवाह दिखाई दिये।

स्थानीय निवासी महेंद्र कुमार और चंद्रेश सिंह का कहना है कि जहां रसोई गैस एजेंसी की ओर से 10 से 20 रुपये डिलवरी चार्ज के नाम पर उपभोक्ताओं से लिया जाता है। वहीं इसे प्वाइंट डिलवरी बता कर एजेंसी संचालकों की ओर से गैस को सड़क पर एक स्थान पर ही दिया जा रहा है। ऐसे में कोरोना कफ्र्यू के दौरान लोग परिवार के भोजन व्यवस्था की चिंता में भीड़ लगाकर रसोई गैस ले रहे हैं। प्रशासन को कोविड के संक्रमण को देखते हुए रसोई गैस की होम डिलवरी की व्यवस्था बनानी चाहिए।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!