गोपेश्वर (चमोली)। चमोली ज़िले में शनिवार को 215 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। जिले में अब तक 8348 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। जिसमें से 5687 लोग स्वस्थ्य हो चुके है और 2452 केस एक्टिव हैं। शनिवार को गैरसैंण से 66, जोशीमठ से 52, घाट से 24, नारायणबगड व पोखरी से 22-22, कर्णप्रयाग से 11, थराली से 8, गोपेश्वर 4 तथा गौचर से 6 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव मिली।
शनिवार को 1859 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 129293 व्यक्तियों के सैंपल की जांच की गई। जिसमें से 120945 सैंपल नेगेटिव तथा 8348 सैंपल पाॅजिटिव मिले और 2120 लोगों की रिर्पोट आनी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमें गांव गांव जाकर कोरोना टेस्ट के लिए लगातार ग्रामीणों का सैंपल ले रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य टीमों ने विभिन्न गांवों से 1696 लोगों के सैंपल लिए। गौचर बैरियर पर अब तक 1567, गैरसैंण बैरियर पर 801 तथा ग्वालदम बैरियर पर 56 लोगों का रैपिड एंन्टीजन टेस्ट किया जा चुका है। कोविड संक्रमण के उपचार के लिए 66 मरीजों अभी कोविड सेंटर में भर्ती है। इसके अलावा 1744 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। गांव में आशा, आंगनबाडी तथा ग्राम प्रधानों के माध्यम से होम आइसोलेट लोगों के स्वास्थ्य संबधी देखभाल की जा रही है। ब्लाक एवं सिटी रिसपोंस टीमों द्वारा भी विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना संक्रमण पर निगरानी रखी जा रही है। तहसील गैरसैंण के अन्तर्गत ग्राम सिराणा में 32 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के मिलने पर गांव को कन्टेनमेंट जोन बनाया गया है। जिले में अभी 8 विभिन्न स्थानों पर कन्टेनमेंट जोन बनाकर बैरिकेटिंग की गई है।
