गोपेश्वर (चमोली)। गुरूवार को दूसरे चरण के कोरोना टीकाकरण के तहत चमोली जिले में 1236 लक्ष्य के सापेक्ष 906 लोगों को टीका लगाया गया। जनपद में 13 स्थानों में टीकाकरण केन्द्र स्थापित किये गये है। जिसमें सीतापुर अस्पताल गोपेश्वर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जोशीमठ, पोखरी, घाट, कर्णप्रयाग, गैरसैंण, थराली, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चमोली, देवाल, नारायणबगड और आईटीबीपी वाहिनी चिकित्सालय सुनील जोशीमठ, आईटीबीपी वाहिनी गौचर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्वालदम में टीकाकरण किया जा रहा है। कोविड टीकाकरण द्वितीय अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत मुख्य विकास अधिकारी हंसा दत्त पाण्डे का भी कोविड-19 टीकाकरण किया गया।  

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!