ब्रेकिंग न्यूज़ !

                   
                                                         

गोपेश्वर (चमोली)। बुधवार 16 मार्च राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस से 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोविड की रोकथाम के लिए कॉर्बेवैक्स वैक्सीन दी जाएगी।

कोरोना के खिलाफ 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण बुधवार यानी 16 मार्च में शुरू होगा। भारत सरकार ने सोमवार को ये जानकारी दी। बता दें कि देश में 15-18 वर्ष की श्रेणी के लोगों का टीकाकरण लगभग अंतिम चरण में है। जिसके बाद अब 12-14 आयु वर्ग के सभी बच्चों का टीकाकरण शुरू होगा। इस के लिए राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी उत्तराखंड की ओर से जनपदों निर्देशित किया गया कि 12 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण 16 मार्च से प्रारंभ किया जाना है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी कुड़ियाल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि चमोली जिले में 16 मार्च से 12-14 आयु वर्ग को कॉर्बेवैक्स वैक्सीन दी जाएगी। ज्ञात हो कि भारत ने तीन जनवरी से 15-18 वर्ष आयु वर्ग का टीकाकरण शुरू किया था। अब तक बच्चों को भारत बायोटेक के कोवैक्सिन दी जा रही।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!