गोपेश्वर (चमोली)। चमोली में मंगलवार को कोरोना के 150 नए मामले सामने आए। मंगलवार को गोपेश्वर से 37, थराली से 19, पोखरी से 16, कर्णप्रयाग से 15, जोशीमठ से 14, गौचार से 11, गैरसैंण, देवाल व चमोली से 9-9, नारायणबगड से 3, घाट से 2 एवं अन्य स्थानों से 6 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। जिले में अब तक 5718 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। जिसमें से 4022 लोग स्वस्थ्य हो चुके है। जबकि 1496 केस एक्टिव हैं।
चमोली जिला प्रशासन की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को 1044 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 117863 व्यक्तियों के सैंपल की जांच की गई। जिसमें से 112145 सैंपल नेगेटिव तथा 5718 सैंपल पाॅजिटिव मिले और 1652 लोगों की रिर्पोट आनी बाकी है।
गौचर बैरियर 763 तथा गैरसैंण बैरियर पर 501 बाहरी प्रदेशों से आने वाले नागरिकों का रैपिड एंन्टीजन टेस्ट किया गया। कोविड संक्रमण के उपचार के लिए 102 मरीजों कोविड सेंटर में रखा गया है। इसके अलावा 1334 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मेडिकल टीम द्वारा होम आइसोलेट मरीजों की नियमित जांच की जा रही है। ब्लाक एवं सिटी रिसपोंस टीमों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना संक्रमण की नियमित जानकारी दी जा रही है।
