posted on : March 31, 2021 5:19 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में बुधवार को कोरोना के 04 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना वायरस से 3448 लोग संक्रमित हुए है। हालांकि इसमें से 3428 लोग ठीक हो चुके हंै और अभी 20 केस एक्टिव हैं। बुधवार को जोशीमठ व गोपेश्वर से 02-02 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई।

कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। जनपद वासियों को संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी रखने एवं मास्क पहनने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिला अस्पताल सहित गौचर, कर्णप्रयाग एवं जोशीमठ में भी ट्रू-नाॅट मशीन से कोविड टेस्ट किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए जा रहे है। जिले से अभी तक 69646 व्यक्तियों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए। जिसमें से अब तक 62699 सैंपल नेगेटिव तथा 3448 सैंपल पाॅजिटिव मिले। जबकि 121 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!