ब्रेकिंग न्यूज़ !

                   
                                                         
  • कहा करंट फैलाने वालों के विरूद्ध दर्ज हो हत्या का मुकदमा

गोपेश्वर (चमोली)। भाकपा माले के प्रदेश सचिव इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि चमोली में नमामि गंगे के तहत बने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में करंट की चपेट में आकर बड़ी संख्या में लोगों का हताहत और घायल होना बेहद दुखद, पीड़ादायक एवं हृदयविदारक है। उन्होंने इस दुर्घटना में प्राण गंवाने वालों को श्रद्धांजलि, उनके परिजनों के प्रति संवेदना तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

भाकपा माले के प्रदेश सचिव ने कहा कि हमारी मांग है कि राज्य सरकार मृतकों के आश्रितों को एक करोड़ रुपया मुआवजा एवं एक आश्रित को स्थायी सरकारी नौकरी दे। घायलों के इलाज का समस्त खर्च सरकार वहन करे और पचास लाख रुपया मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि प्लांट में दो बार करंट फैलने की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी की करंट से मौत के बाद सुबह पुनः करंट फैलाने और लोगों का करंट की चपेट में आना अत्यंत गंभीर है। यह दर्शाता है कि नदी किनारे बने इन सीवर प्लांट्स में किसी भी तरह के सुरक्षा मानकों का ख्याल नहीं रखा गया। करंट फैलने के जिम्मेदारों के विरुद्ध लोगों की हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए और समस्त मुआवजा राशि की वसूली होनी चाहिए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!