गोपेश्वर (चमोली)। खेल विभाग चमोली के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस की पूर्व बेला तथा राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को बालक एवं बालिकाओं की जनपद स्तरीय क्राॅस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जायेगा।

जानकारी देते हुए जिला क्रीडाधिकारी गिरीश कुमार ने बतायाकि बालकों के लिए तीन आयु वर्गाे में अण्डर 19 वर्ष के लिए पांच किलोमीटर, अण्डर 21 वर्ष के लिए सात किलोमीटर तथा बालक/पुरूष ओपन वर्ग के लिए आभ् किलोमीटर क्राॅस कंट्री दौड़ आयोजित की जायेगी। बालिकाओं के लिए ओपन वर्ग में पांच किलोमीटर क्राॅस कंट्री दौड़ आयोजित की जायेगी। दौड़ पूर्वाह्नः 11 बजे से स्पोटर््स स्टेडियम गोपेश्वर से प्रारम्भ होकर गोपेश्वर-घिघरांण मोटर मार्ग पर चिन्हित स्थलों तक एवं वापसी उसी रूट से होते हुए समापन स्पोटर््स स्टेड़ियम गोपेश्वर में किया जायेगा। दौड़ के चारों आयु वर्गो में प्रथम से पंचम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग चमोली की ओर से आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा तथा इसके अतिरिक्त प्रत्येक वर्ग में दो-दो खिलाडियों को लाॅटरी के माध्यम से पुरस्कृत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाग लेने वाले प्रतिभागी किसी भी कार्य दिवस में खेल विभाग में अपना पंजीयन करवा सकता है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!