गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है। दो दिन मौसम की खराबी के बाद शनिवार और रविवार को मौसम खुशगवार होने के बाद मेले में दूर दराज क्षेत्रों से पहुंचकर अपनी आवश्यकता की वस्तुओं की खरीददारी कर रहे है।
दो साल तक कोरोना काल के चलते अन्य कार्यक्रमों के साथ ही मेलों पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। इस वर्ष मेलों के आयोजन के लिए कुछ ढील मिलने के बाद गोपेश्वर के पुलिस मैदान में 11 दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय उत्पाद के साथ ही लोगों की रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के साथ ही चर्खी, मिकी माउस, ड्रेगन, ट्रेन भी लोगों के लिए आकषर्ण का केंद्र बने है। बच्चे की खेल की सामग्री भी मेले के लगी है जिसका बच्चें खूब लुफ्त उठा रहे है। मेले के आयोजक संदीप चैहान ने बताया कि मेले के दौरान कोरोना गाइड लाइन का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। लोगों को मास्क पहनने और उचित दूरी बनाये रखने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन भी मेले में लोगों को कोरोना के गाइड लाइन का पालन करने के साथ मास्क भी वितरित कर रही है।
