posted on : April 16, 2024 12:53 pm

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मंगलवार को राष्ट्रपति के आगामी 23 व 24 अप्रैल को उत्तराखंड भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियो के संबंध में समीक्षा बैठक ली।

मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सुरक्षा एवं सड़क मार्गो की व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान, परिवहन व स्वास्थ्य आदि व्यवस्थाओं को समयबद्धता से पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति के विभिन्न स्थानों पर सभी कार्यक्रमों में त्रुटिरहित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में गृह विभाग की ओर से राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, दिलीप जावलकर, सचिन कुर्वे सहित सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारी, जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तथा जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी एवं पौड़ी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!