posted on : May 19, 2021 5:05 pm

अनाथ बच्चों के पुनर्वास की व्यवस्था के लिए कार्रवाई करने में जुटी समिति

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की बाल कल्याण समिति कोरोना काल में जिले में अनाथ हुए बच्चों की उचित देखभाल और संरक्षण कार्रवाई कर रही है। ऐसे नावालिक बच्चों को त्वरित रूप से लाभ प्राप्त हो इसके लिये समिति ने पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, चाईल्ड लाईन  से जनपद में अभी तक ऐसे मामलों की सूचना दिये जाने के लिए पत्र भेजा है।

बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष प्रभा रावत की अध्यक्षता में बुधवार को सम्पन्न हुई बैठक में कोरोना के कारण बच्चों के माता पिता के मृत्यु की सूचना एकत्र करने के लिये संबंधित विभागों से पत्राचार कर सूचनाओं को समिति को दिये जाने पर जोर दिया गया। इस महामारी दौरान नाबालिक बच्चों के माता पिता का देहवासन हो जाता है ऐसे बच्चों के लिये समिति त्वरित रूप से कार्रवाई कर पुनर्वास व संरक्षण मुहैया करायेगी साथ ही यदि किसी नाबालिक बच्चों के माता पिता इस बीमारी से गंभीर रूप से बीमार है और उनकी परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है उन्हें भी समिति उचित संरक्षण प्रदान करेगी। इस मामले में सरकार की ओर से भी उचित दिशा निर्देश प्रदान किये गये है। समिति के सदस्य महानंद बिष्ट व उमांशकर बिष्ट ने जनपद के सामाजिक कार्यकर्ताओ, पंचायत प्रतिनिधियों से भी कोविड-19 के दौरान ऐसे मामलों को समिति के सम्मुख भेजने की अपील करते हुये कहा कि ऐसे बच्चों को समय से पुनर्वास एवं संरक्षण मुहैया किया जा सकता है। उन्होनें ग्रामीण क्षेत्रों में इस महामारी से बचने के लिये जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस महामारी में बेदह सर्तकता बरते जाने की जरूरत है। बैठक में आउटरीच कार्यकर्ता अनिल नेगी, पूजा गुसांई समेत चाईल्डलाईन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!