posted on : May 1, 2024 5:49 pm
गोपेश्वर (चमोली)। वर्तमान शिक्षा सत्र में एलएलबी में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जायेगी जिसके लिए ऑन लाइन आवेदन करने की तिथि 25 मई निर्धारित की गई है।
जानकारी देते हुए विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राजेश कुमार ने बताया कि विगत वर्ष तक मैरिट के आधार पर एलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश दिया जाता था लेकिन इस वर्ष से प्रवेश के लिए परीक्षा देकर प्रवेश लिया जा सकता है जिसके लिए 25 मई तक ऑन लाइन आवेदन किया जा सकता है। तथा विलम्ब शुल्क देने पर यह तिथि 30 मई तक रहेगी। उन्होंने एलएलबी में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र ऑन लाइन आवेदन कर सकते है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
