posted on : March 25, 2021 5:33 pm

थराली (चमोली)। चमोली जिले के नारायणबगड के पास पिंडर नदी के किनारे गुरूवार को एक युवक का शव मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

थराली थाने के उपनिरीक्षक नितिन  बिष्ट ने बताया कि नदी के किनारे युवक के शव होने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर उसकी छानबीन करने पर पता चला कि मृतक का नाम शिवराज सिंह नेगी (38वर्ष) पुत्र स्व.मोहन सिंह नेगी ग्राम जाख भवाली नैनीताल जो वर्तमान में देवाल में रहता था। बताया कि शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना परिजनों को सूचित दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने पर अग्रीम कार्रवाई अमल में लायी जायेगी। हालांकि पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!