closeup of the feet of a dead body covered with a sheet, with a blank tag tied on the big toe of his left foot, in monochrome, with a vignette added
posted on : June 11, 2025 6:51 pm

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम के माणा गांव के निकट सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े व्यक्ति को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई है। अपर उपनिरीक्षक यातायात नरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें  राहगीरों से सूचना मिली कि कुछ दूरी पर सड़क किनारे एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बेहोशी की हालत में पडे व्यक्ति कि गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्होने अपने सहकर्मीयों के साथ मिलकर इंटरसेप्टर वाहन से नजदीकी गढ़वाल स्काउट के एमआई रूम अस्पताल में पहुंचाया। जहां अस्पताल में चिकित्सकों ने व्यक्ति का इलाज शुरू किया, लेकिन काफी प्रयासों के बाद व्यक्ति की जान नहीं बच सकी। कुछ देर बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की सूचना दी गई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!