posted on : October 20, 2021 5:35 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर को पेयजल आपूर्ति करने वाली अमृत गंगा पेयजल योजना के मुख्य स्रोत पर मलवा आ जान से नगर में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। जिससे नगर के बड़े हिस्से में पेयजल की आपूर्ति ठप हो गई है। जिसके चलते नगर क्षेत्र में पेयजल उपभोक्ताओं का पानी की आपूर्ति के लिये दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें गोपेश्वर नगर क्षेत्र की 40 हजार की आबादी को पेयजल आपूर्ति के लिये जल संस्थान की ओर से अमृत गंगा पेयजल योजना का संचालन किया जा रहा है। लेकिन बीते दिनों पर हुई बारिश के चलते यहां योजना के मुख्य स्रोत पर मलबा और गाद फंस जाने से नगर में मंगलवार शाम से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। बुधवार को दोपहर तक पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं की जा सकी है। स्थानीय निवासी भूपेंद्र कुमार, शैलेंद्र और मनोज का कहना है कि पेयजल निगम की ओर से अमृत गंगा पेयजल योजना में सप्लाई लाइन निर्माण के बाद वितरण प्रणाली के लिये बनाये जाने वाले रिजर्व टैंक और लाइनों को निर्माण नहीं किया गया है। ऐसे में मुख्य सप्लाई लाइन में खराबी होने पर पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के साथ ही योजना में प्रस्तावित रिर्जव टैंक और सप्लाई लाइन निर्माण की कार्रवाई की मांग उठाई है।

अमृत गंगा पेयजल योजना के मुख्य स्रोत पर गाद और मलबा आ जाने से पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। विभागीय कर्मचारी स्रोत के सुधारीकरण में जुटे हैं। जल्द ही नगर में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।

राजेश कुमार निरवाल, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान, गोपेश्वर-चमोली।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!