posted on : June 18, 2021 5:48 pm

गोपेश्वर (चमोली)। भाकपा माले के गढवाल सचिव इंद्रेश मैखुरी ने मसूरी में रुड़की विधायक पर की गई पुलिस कार्रवाई और पुलिस अधिकारी के स्थानांतरण पर सवाल उठाया है। उन्होंने मामले में शुक्रवार को मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेश को पत्र भेजकर रुड़की विधायक के साथ ही कोविड कर्फ्यू के लिये सरकार के नियमों के उल्लंघन कर विधायक को आवास और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराने वाले होटल संचालकों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा व उनके परिवार के मसूंरी में घूमने के दौरान पुलिस अधिकारी की ओर से की गई कार्रवाई और उसके बाद पुलिस अधिकारी के स्थांतरण का मामला खूब वायरल हो रहा है। जिस पर पुलिस अधिकारी के स्थांतरण सवालों के घेरे में है। वहीं पुलिस विभाग की ओर से इसे रुटीन प्रक्रिया बताया है। ऐसे में अब भाकपा माले गढवाल सचिव ने मामले में विधायक प्रदीप बत्रा व उनके परिवार की ओर से सराकर के कोविड कर्फ्यू के लिये तय नियमों के उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग उठाई है। वहीं उन्होंने सराकर की जारी एसओपी के अनुसार होटल और ढाबों के बंद होने की स्थिति में विधायक को आवास और भोजन उपलब्ध कराने वाले होटल संचालकों पर भी सरकारी आदेशों के उल्लंघन में कार्रवाई की मांग की है। वहीं उन्होंने मामले में विधायक व उनके परिवार के पास आवाजाही के लिये तय नियम के अनुरुप जांच रिपोर्ट होन अथवा न होने और स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण की जांच करने की मांग करते हुए। आपदा प्रबंधन अधिनियम, महामारी अधिनियम व आईपीसी की धारों  में वर्णित प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!