गोपेश्वर (चमोली)। ज्योतिर्मठ ब्लॉक के सेलंग-सलूड-डुंग्रा लिंक मोटर मार्ग निर्माण व सुधारीकरण में तेजल लाने तथा अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर क्षेत्रीय जनता ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह कुंवर, पगनौ के प्रधान रमेश सुंद्रियाल, बरोशी के प्रधान सुभाष बैंजवाल, डुंग्रा की प्रधान रीना देवी व सलूड की प्रधान सुनीता देवी ने बताया कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सेलंग-सलूड-डुंग्रा तक 8 किमी सडक मार्ग के लिए शासन की ओर से 8.5 करोड की धनराशि सड़क के मरम्मत कार्य इसमें चौड़ीकरण, डमरीकरण आदि का कार्य किया जाना है। कहा कि यह कार्य बीते 3 वर्षों से किया जा रहा है लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी धन की बंदरबांट के चलते सड़क चौंडीकरण के लिए कहीं पर भी कंटिंग का कार्य नहीं किया जा रहा है। पुरानी दिवारों को खोलकर नई बनाने का कार्य चल रहा है। मकिंग जोन न होने के चलते सड़क का मलवा सडक के दोनों ओर बिखरा हुआ है। इससे सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए है जो दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे है। उन्होंने बताया कि 5 माह पूर्व भी इस संबंध में तत्कालीन जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया था। जिसमें जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जांच करने के निर्देश दिए थे लेकिन मौजूदा समय तक इसकी जांच नहीं की गई है। उन्होंने जिलाधिकारी से 15 दिनों के भीतर पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो क्षेत्रीय ग्रामीणों को धरना प्रदर्शन के लिए विवश होना पडेगा।
posted on : December 22, 2025 7:08 pm
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
